जब भी बादल बारिश लाए शौक़-जज़ीरों से

ख़ोशा ख़ोशा हर्फ़ की बेलें भर गईं हीरों से

तुम से मिले तो शहर-ए-तमन्ना कितना फैल गया
क्या क्या ख़्वाब नए तामीर हुए ताबीरों से

आँखें रंगों की बरसातें तक तक झील हुईं
दिल ने क्या क्या अक्स कशीद किए तस्वीरों से

उस को छूने की ख़्वाहिश ने हाथ बढ़ाए तो
फन फैलाए निकले कितने साँप लकीरों से

'आली' दानिश की बस्ती में अब सरदार वही
ढूँड निकाले कुछ अँधियारे जो तंवीरों से

— Jaleel 'Aali'

More by Jaleel 'Aali'

Other ghazal from the same pen

See all from Jaleel 'Aali' →

Shahr Shayari Collection

Shers of shahr shayari collection.

All Shahr Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling