jaane kis ki talash un ki aankhon mein thi | जाने किस की तलाश उन की आँखों में थी

  - Javed Akhtar

जाने किस की तलाश उन की आँखों में थी
आरज़ू के मुसाफ़िर
भटकते रहे
जितना भी वो चले
इतने ही बिछ गए
राह में फ़ासले
ख़्वाब मंज़िल थे
और मंज़िलें ख़्वाब थीं
रास्तों से निकलते रहे रास्ते
जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे

जिन पे सब चलते हैं
ऐसे सब रास्ते छोड़ के
एक अंजान पगडंडी की उँगली थामे हुए
इक सितारे से
उम्मीद बाँधे हुए सम्त की
हर गुमाँ को यक़ीं मान के
अपने दिल से
कोई धोका खाते हुए जान के
सहरा सहरा
समुंदर को वो ढूँडते
कुछ सराबों की जानिब
रहे गामज़न
यूँ नहीं था
कि उन को ख़बर ही न थी
ये समुंदर नहीं
लेकिन उन को कहीं
शायद एहसास था
ये फ़रेब
उन को महव-ए-सफ़र रक्खेगा
ये सबब था
कि था और कोई सबब
जो लिए उन को फिरता रहा
मंज़िलों मंज़िलों
रास्ते रास्ते
जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे

अक्सर ऐसा हुआ
शहर-दर-शहर
और बस्ती बस्ती
किसी भी दरीचे में
कोई चराग़-ए-मोहब्बत न था
बे-रुख़ी से भरी
सारी गलियों में
सारे मकानों के
दरवाज़े यूँ बंद थे
जैसे इक सर्द
ख़ामोश लहजे में
वो कह रहे हों
मुरव्वत का और मेहरबानी का मस्कन
कहीं और होगा
यहाँ तो नहीं है
यही एक मंज़र समेटे थे
शहरों के पथरीले सब रास्ते
जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे

और कभी यूँ हुआ
आरज़ू के मुसाफ़िर थे
जलती सुलगती हुई धूप में
कुछ दरख़्तों ने साए बिछाए मगर
उन को ऐसा लगा
साए में जो सुकून
और आराम है
मंज़िलों तक पहुँचने न देगा उन्हें
और यूँ भी हुआ
महकी कलियों ने ख़ुशबू के पैग़ाम भेजे उन्हें
उन को ऐसा लगा
चंद कलियों पे कैसे क़नाअत करें
उन को तो ढूँढना है
वो गुलशन कि जिस को
किसी ने अभी तक है देखा नहीं
जाने क्यूँ था उन्हें इस का पूरा यक़ीं
देर हो या सवेर उन को लेकिन कहीं
ऐसे गुलशन के मिल जाएँगे रास्ते
जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे

धूप ढलने लगी
बस ज़रा देर में रात हो जाएगी
आरज़ू के मुसाफ़िर जो हैं
उन के क़दमों तले
जो भी इक राह है
वो भी शायद अँधेरे में खो जाएगी
आरज़ू के मुसाफ़िर भी
अपने थके-हारे बे-जान पैरों पे
कुछ देर तक लड़खड़ाएँगे
और गिर के सो जाएँगे
सिर्फ़ सन्नाटा सोचेगा ये रात भर
मंज़िलें तो उन्हें जाने कितनी मिलीं
ये मगर
मंज़िलों को समझते रहे जाने क्यूँ रास्ते
जाने किस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे
और फिर इक सवेरे की उजली किरन
तीरगी चीर के
जगमगा देगी
जब अन-गिनत रहगुज़ारों पे बिखरे हुए
उन के नक़्श-ए-क़दम
आफ़ियत-गाहों में रहने वाले
ये हैरत से मजबूर हो के कहेंगे
ये नक़्श-ए-क़दम सिर्फ़ नक़्श-ए-क़दम ही नहीं
ये तो दरयाफ़्त हैं
ये तो ईजाद हैं
ये तो अफ़्कार हैं
ये तो अशआर हैं
ये कोई रक़्स हैं
ये कोई राग हैं
इन से ही तो हैं आरास्ता
सारी तहज़ीब ओ तारीख़ के
वक़्त के
ज़िंदगी के सभी रास्ते

वो मुसाफ़िर मगर
जानते-बूझते भी रहे बे-ख़बर
जिस को छू लें क़दम
वो तो बस राह थी
उन की मंज़िल दिगर थी
अलग चाह थी
जो नहीं मिल सके उस की थी आरज़ू
जो नहीं है कहीं उस की थी जुस्तुजू
शायद इस वास्ते
आरज़ू के मुसाफ़िर भटकते रहे

  - Javed Akhtar

Hasrat Shayari

Our suggestion based on your choice

    मुझे ये डर है तेरी आरज़ू न मिट जाए
    बहुत दिनों से तबीअत मिरी उदास नहीं
    Nasir Kazmi
    34 Likes
    आरज़ू वस्ल की रखती है परेशाँ क्या क्या
    क्या बताऊँ कि मेरे दिल में है अरमाँ क्या क्या
    Akhtar Shirani
    21 Likes
    हम क्या करें अगर न तिरी आरज़ू करें
    दुनिया में और भी कोई तेरे सिवा है क्या
    Hasrat Mohani
    33 Likes
    मैं कैसे मान लूँ कि इश्क़ बस इक बार होता है
    तुझे जितनी दफ़ा देखूँ मुझे हर बार होता है

    तुझे पाने की हसरत और डर ना-कामियाबी का
    इन्हीं दो तीन बातों से ये दिल दो चार होता है
    Read Full
    Bhaskar Shukla
    46 Likes
    हसरत भरी नज़र से तुझे देखता हूँ मैं
    जिसको ये खल रहा है वो आँखों को फोड़ ले
    Shajar Abbas
    27 Likes
    इक तर्ज़-ए-तग़ाफ़ुल है सो वो उन को मुबारक
    इक अर्ज़-ए-तमन्ना है सो हम करते रहेंगे
    Faiz Ahmad Faiz
    37 Likes
    आज फिर दिल में तिरे दीद की हसरत जागी
    काश फिर काम कोई तुझ से ज़रूरी निकले
    Nilofar Noor
    37 Likes
    नाज़-ओ-नख़रे क्या उठाए, क्या सुने उस के गिले
    देखते ही देखते लड़की घमंडी हो गई

    देखते रहने में उस को और क्या होता, मगर
    जो थी जान-ए-आरज़ू, वो चाय ठंडी हो गई
    Read Full
    Kazim Rizvi
    फिर किसी के सामने चश्म-ए-तमन्ना झुक गई
    शौक़ की शोख़ी में रंग-ए-एहतराम आ ही गया
    Asrar Ul Haq Majaz
    21 Likes
    बहाने और भी होते जो ज़िंदगी के लिए
    हम एक बार तिरी आरज़ू भी खो देते
    Majrooh Sultanpuri
    34 Likes

More by Javed Akhtar

As you were reading Shayari by Javed Akhtar

    तुमको देखा तो ये ख़याल आया
    ज़िन्दगी धूप तुम घना साया

    आज फिर दिल ने इक तमन्ना की
    आज फिर दिल को हमने समझाया

    तुम चले जाओगे तो सोचेंगे
    हमने क्या खोया, हमने क्या पाया

    हम जिसे गुनगुना नहीं सकते
    वक़्त ने ऐसा गीत क्यूँ गाया
    Read Full
    Javed Akhtar
    15 Likes
    वो ढल रहा है तो ये भी रंगत बदल रही है
    ज़मीन सूरज की उँगलियों से फिसल रही है

    जो मुझ को ज़िंदा जला रहे हैं वो बे-ख़बर हैं
    कि मेरी ज़ंजीर धीरे धीरे पिघल रही है

    मैं क़त्ल तो हो गया तुम्हारी गली में लेकिन
    मिरे लहू से तुम्हारी दीवार गल रही है

    न जलने पाते थे जिस के चूल्हे भी हर सवेरे
    सुना है कल रात से वो बस्ती भी जल रही है

    मैं जानता हूँ कि ख़ामुशी में ही मस्लहत है
    मगर यही मस्लहत मिरे दिल को खल रही है

    कभी तो इंसान ज़िंदगी की करेगा इज़्ज़त
    ये एक उम्मीद आज भी दिल में पल रही है
    Read Full
    Javed Akhtar
    अभी ज़मीर में थोड़ी सी जान बाक़ी है
    अभी हमारा कोई इम्तिहान बाक़ी है

    हमारे घर को तो उजड़े हुए ज़माना हुआ
    मगर सुना है अभी वो मकान बाक़ी है

    हमारी उन से जो थी गुफ़्तुगू वो ख़त्म हुई
    मगर सुकूत सा कुछ दरमियान बाक़ी है

    हमारे ज़ेहन की बस्ती में आग ऐसी लगी
    कि जो था ख़ाक हुआ इक दुकान बाक़ी है

    वो ज़ख़्म भर गया अर्सा हुआ मगर अब तक
    ज़रा सा दर्द ज़रा सा निशान बाक़ी है

    ज़रा सी बात जो फैली तो दास्तान बनी
    वो बात ख़त्म हुई दास्तान बाक़ी है

    अब आया तीर चलाने का फ़न तो क्या आया
    हमारे हाथ में ख़ाली कमान बाक़ी है
    Read Full
    Javed Akhtar
    वो ज़माना गुज़र गया कब का
    था जो दीवाना मर गया कब का
    Javed Akhtar
    114 Likes
    मैं पा सका न कभी इस ख़लिश से छुटकारा
    वो मुझ से जीत भी सकता था जाने क्यूँ हारा

    बरस के खुल गए आँसू निथर गई है फ़ज़ा
    चमक रहा है सर-ए-शाम दर्द का तारा

    किसी की आँख से टपका था इक अमानत है
    मिरी हथेली पे रक्खा हुआ ये अँगारा

    जो पर समेटे तो इक शाख़ भी नहीं पाई
    खुले थे पर तो मिरा आसमान था सारा

    वो साँप छोड़ दे डसना ये मैं भी कहता हूँ
    मगर न छोड़ेंगे लोग उस को गर न फुन्कारा
    Read Full
    Javed Akhtar

Similar Writers

our suggestion based on Javed Akhtar

Similar Moods

As you were reading Hasrat Shayari Shayari