bolkar ke gaya tha vo jaate hue | बोलकर के गया था वो जाते हुए

  - Jitendra "jeet"

बोलकर के गया था वो जाते हुए
अच्छा लगता हूँ मैं मुस्कुराते हुए

छोड़ आया हूँ ख़ुशियाँ में जिसके लिए
हँस रहा है वो मुझको रुलाते हुए

हो मुयस्सर मुझे रोटी दो वक़्त की
मैं बहुत थक चुका हूँ कमाते हुए

घाव जो दिख रहे हैं मेरे गालों पर
हो गए रोज़ आँसू बहाते हुए

  - Jitendra "jeet"

Muflisi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Muflisi Shayari Shayari