main ne dhoke bhi pag pag pe kh | मैं ने धोके भी पग पग पे खाए हैं

  - Jitendra "jeet"

मैं ने धोके भी पग पग पे खाए हैं
तब जाकर हम ने ये तजरबे पाए हैं

फल खाने में जितना मीठा होता है
उस पर उतने ही चाक़ू के साए हैं

कैसे बात करोगे तुम अपने हक़ की
तुम ने तो ख़ुद औरों के हक़ खाए हैं

तेरे घर ख़ुशियों की बारिश होनी है
मेरे घर में ग़म के बादल छाए हैं

शायद कोई भूल हुई मुझ सेे भारी
सारे दुख मेरे हिस्से में आए हैं

  - Jitendra "jeet"

Baaten Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Jitendra "jeet"

As you were reading Shayari by Jitendra "jeet"

Similar Writers

our suggestion based on Jitendra "jeet"

Similar Moods

As you were reading Baaten Shayari Shayari