पहले तो याद का मसअला है

ज़ख़्म तो बा'द का मसअला है

शाइरों पर ग़ज़ल कह रहे हो
शा'इरी दाद का मसअला है

हम तेरे जाल में फँस गए हैं
आगे सय्याद का मसअला है

पहले तुम हारना सीख लेते
जीत तो बा'द का मसअला है

— Jitendra "jeet"

More by Jitendra "jeet"

Other ghazal from the same pen

See all from Jitendra "jeet" →

Jeet Shayari Collection

Shers of jeet shayari collection.

All Jeet Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling