ai yaar-e-dil-nasheen vo ada kaun le gaya | ऐ यार-ए-दिल-नशीं वो अदा कौन ले गया

  - Josh Malihabadi

ऐ यार-ए-दिल-नशीं वो अदा कौन ले गया
तेरे नगीं से नक़्श-ए-वफ़ा कौन ले गया
हल कर दिया था जिस ने मुअ'म्मा शबाब का
तुझ से वो फ़िक्र-ए-उक़्दा-कुशा कौन ले गया
था लुत्फ़ पहले क़हर में अब सिर्फ़ क़हर है
ज़ुल्मत से मौज-ए-आब-ए-बक़ा कौन ले गया
क्यूँ दफ़अ'तन लबों पे ख़मोशी सी छा गई
इस साज़-ए-दिल-नशीं की सदा कौन ले गया
आँखों से शान-ए-बज़्ल-ओ-सख़ा किस ने छीन ली
सीने से ज़ौक़-ए-लुत्फ़-ओ-अता कौन ले गया
थीं जिस की रौ से ख़ून-ए-तमन्ना में सुर्ख़ियाँ
रुख़्सार से वो रंग-ए-वफ़ा कौन ले गया
रातों को माँगना था दुआ मेरी दीद की
वो मिन्नतें वो ज़ौक़-ए-दुआ कौन ले गया
ऐ शाह बंदा-पर्वर-ए-सुल्तान-ए-नर्म-दिल
दिल से तिरे ख़याल-ए-गदा कौन ले गया
पहली सी वो कलाम में नर्मी नहीं रही
गुफ़्तार से मिज़ाज-ए-सबा कौन ले गया
अब 'जोश' के लिए हैं न आँसू न आह-ए-सर्द
इस गुल्सिताँ की आब-ओ-हवा कौन ले गया

  - Josh Malihabadi

Jawani Shayari

Our suggestion based on your choice

    दो तुंद हवाओं पर बुनियाद है तूफ़ाँ की
    या तुम न हसीं होते या में न जवाँ होता
    Arzoo Lakhnavi
    23 Likes
    इश्क़ में तेरे गँवा दी ये जवानी जानेमन
    हो गई दिलचस्प अपनी भी कहानी जानेमन
    Tanoj Dadhich
    34 Likes
    लुटा दी है जवानी जिसने अपना घर बनाने में
    वही बूढ़ा हुआ तो घर से बेघर हो गया है अब
    Nirbhay Nishchhal
    तसव्वुर में भी अब वो बे-नक़ाब आते नहीं मुझ तक
    क़यामत आ चुकी है लोग कहते हैं शबाब आया
    Hafeez Jalandhari
    24 Likes
    सफ़र पीछे की जानिब है क़दम आगे है मेरा
    मैं बूढ़ा होता जाता हूँ जवाँ होने की ख़ातिर
    Zafar Iqbal
    27 Likes
    ये जो ढलती हुई जवानी है
    हर नए साल की कहानी है

    देख आँखें मेरी बता मुझको
    इसमें किस नाम की निशानी है
    Read Full
    Aman Mishra 'Anant'
    मैंनू तेरा शबाब लै बैठा,
    रंग गोरा गुलाब लै बैठा

    किन्नी पीती ते किन्नी बाकी ए
    मैंनू एहो हिसाब लै बैठा
    Read Full
    Shiv Kumar Batalvi
    38 Likes
    गुदाज़-ए-इश्क़ नहीं कम जो मैं जवाँ न रहा
    वही है आग मगर आग में धुआँ न रहा
    Jigar Moradabadi
    28 Likes
    वो बुज़ुर्गों की बताई तो कहीं मिलती नही
    अब दुखों को झेलती ही बस जवानी रह गई
    Parul Singh "Noor"
    53 Likes
    जीने का इरादा है मगर फिर भी कहीं से
    कोई तो इशारा हो मिरा अज़्म जवाँ हो
    Sohit Singla

More by Josh Malihabadi

As you were reading Shayari by Josh Malihabadi

    जज़्ब कर लेना तजल्ली रूह की आदत में है
    हुस्न को महफ़ूज़ रखना इश्क़ की फ़ितरत में है

    महव हो जाता हूँ अक्सर मैं कि दुश्मन हूँ तिरा
    दिलकशी किस दर्जा ऐ दुनिया तिरी सूरत में है

    उफ़ निकल जाती है ख़तरे ही का मौक़ा क्यूँ न हो
    हुस्न से बेताब हो जाना मिरी फ़ितरत में है

    उस का इक अदना करिश्मा रूह वो इतना अजीब
    अक़्ल इस्ति'जाब में है फ़ल्सफ़ा हैरत में है

    नूर का तड़का है धीमी हो चली है चाँदनी
    हिल रहा है दिल मिरा मसरूफ़ वो ज़ीनत में है
    Read Full
    Josh Malihabadi
    इश्क़ में कहते हो हैरान हुए जाते हैं
    ये नहीं कहते कि इन्सान हुए जाते हैं
    Josh Malihabadi
    38 Likes
    मर के पाया शहीद का रुत्बा
    मेरी इस ज़िन्दगी की उम्र दराज़
    Josh Malihabadi
    10 Likes
    सोज़-ए-ग़म दे के मुझे उस ने ये इरशाद किया
    जा तुझे कशमकश-ए-दहर से आज़ाद किया

    वो करें भी तो किन अल्फ़ाज़ में तेरा शिकवा
    जिन को तेरी निगह-ए-लुत्फ़ ने बर्बाद किया

    दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया
    जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया

    ऐ मैं सौ जान से इस तर्ज़-ए-तकल्लुम के निसार
    फिर तो फ़रमाइए क्या आप ने इरशाद किया

    इस का रोना नहीं क्यूँ तुम ने किया दिल बर्बाद
    इस का ग़म है कि बहुत देर में बर्बाद किया

    इतना मानूस हूँ फ़ितरत से कली जब चटकी
    झुक के मैं ने ये कहा मुझ से कुछ इरशाद किया

    मेरी हर साँस है इस बात की शाहिद ऐ मौत
    मैं ने हर लुत्फ़ के मौक़े पे तुझे याद किया

    मुझ को तो होश नहीं तुम को ख़बर हो शायद
    लोग कहते हैं कि तुम ने मुझे बर्बाद किया

    कुछ नहीं इस के सिवा 'जोश' हरीफ़ों का कलाम
    वस्ल ने शाद किया हिज्र ने नाशाद किया
    Read Full
    Josh Malihabadi
    बादबाँ नाज़ से लहरा के चली बाद-ए-मुराद
    कारवाँ ईद मना क़ाफ़िला-सालार आया
    Josh Malihabadi
    11 Likes

Similar Writers

our suggestion based on Josh Malihabadi

Similar Moods

As you were reading Jawani Shayari Shayari