jab bhi us shokh lab-e-laal ki laali dekhūn | जब भी उस शोख़ लब-ए-लाल की लाली देखूॅं

  - 'June' Sahab Barelvi

जब भी उस शोख़ लब-ए-लाल की लाली देखूॅं
उसकी हर दीद में ईद और दिवाली देखूॅं

रूठ जाने पे किया उसने मुदावा ऐसे
बातें फिर उसकी सभी नर्म ख़याली देखूॅं

अपनी पाकीज़गी आँखों की बयॉं कुछ यूँॅं की
जिस्म को छोड़ के बस कान की बाली देखूॅं

अच्छे दिन आए थे आएँगे ये मुझको न बता
भर्तियों की मैं किसी रोज़ बहाली देखूॅं

बाल उसका ही मिला उसको मिरे काँधे पर
या ख़ुदा उसकी मैं अब ख़ाम-ख़याली देखूॅं

  - 'June' Sahab Barelvi

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari