कब से पड़ा हूँ दर पे तिरे मेरे यार देख

तू मुझ को बारहा न सही एक बार देख

जानाँ तिरी सितमगरी का हश्र ये हुआ
बर्बाद हो गया है तिरा शहरयार देख

तेरे फ़िराक़ में न हुआ पस्त-हौसला
तू मेरा शौक़ देख मिरा इंतिज़ार देख

रोते नहीं हैं मर्द ये किस ने तुझे कहा
अंदर से रो रहे हैं सभी ज़ार-ज़ार देख

हमदम मिरे तू अब तो यहाँ दिल की बात कर
माहौल कर दिया है तिरे साज़गार देख

— 'June' Sahab Barelvi

More by 'June' Sahab Barelvi

Other ghazal from the same pen

See all from 'June' Sahab Barelvi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling