nayi naslon ne thaana hai | नई नस्लों ने ठाना है

  - 'June' Sahab Barelvi

नई नस्लों ने ठाना है
कमाना है उड़ाना है

जिसे तुम हॅंस के सुनते हो
शब-ए-ग़म का फ़साना है

मिरा फ़र्त-ए-जुनूँ तो बस
हर इक वा'दा निभाना है

मुहब्बत, यानी सरसों को
हथेली पर उगाना है

सुपुर्द-ए-ख़ाक होने तक
अब इस तन को बचाना है

बसर अब ज़िंदगी हो 'जून'
यहॉं से जल्दी जाना है

  - 'June' Sahab Barelvi

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari