is qadar pyaar tu na kar mujhse | इस क़दर प्यार तू न कर मुझ सेे

  - 'June' Sahab Barelvi

इस क़दर प्यार तू न कर मुझ सेे
देखते सब हटा नज़र मुझ सेे

सर के बल जा गिरा था वो पत्थर
आके टकराया इस क़दर मुझ सेे

दिल में ग़म और हँसी है होंठों पर
सीख कर बैठे हैं हुनर मुझ सेे

तालियाँ क्यूँँ नहीं बजीं अब तक
रह गई क्या कोई कसर मुझ सेे

'जून' सबको तो दुख बताता है
कुछ भी कहता नहीं मगर मुझ सेे

  - 'June' Sahab Barelvi

Education Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Education Shayari Shayari