dushmanon ke hi ab sahaare hain | दुश्मनों के ही अब सहारे हैं

  - 'June' Sahab Barelvi

दुश्मनों के ही अब सहारे हैं
जंग अपनों से ऐसी हारे हैं

मुझको अच्छे बुरे का इल्म नहीं
ये जो मौजूद हैं पियारे हैं

शक्ल-ओ-सूरत न तुम मिरी देखो
हम तो जैसे भी हैं तुम्हारे हैं

वसवसे दिल में अब मिरे उठते
क्या रक़ीबों के वारे न्यारे हैं

नज़रें उसकी हैं मानो हुस्न-ए-नज़र
बाँहें बाँहें नहीं इदारे हैं

मेरे नज़दीक और नहीं कोई
मसलन उसके ही सब नज़ारे हैं

एक मुद्दत से मुद्दई है जून
पाँव तशवीश ने पसारे हैं

  - 'June' Sahab Barelvi

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari