kaifiyat aisi hai koi raazdaon miraa nahin | कैफ़ियत ऐसी है कोई राज़दॉं मेरा नहीं

  - 'June' Sahab Barelvi

कैफ़ियत ऐसी है कोई राज़दॉं मेरा नहीं
मैं अकेला हूँ यहॉं ये कारवॉं मेरा नहीं

सूरत-ए-हाल-ए-बयॉं कैसे करूँॅं मैं दोस्तों
हम-नशीं तो है वो लेकिन हम-नवॉं मेरा नहीं

ज़िक्र मेरा रात-दिन करते रहे जो कल-तलक
लब पे उनके आज-कल नाम-ओ-निशॉं मेरा नहीं

दिल मिरा पैरों तले रखती हो क्यूँँॅं तुम जान-ए-मन
दिल मिरा मासूम है दिल राएगॉं मेरा नहीं

बाग़बानी ज़ख़्मों की करके गया ऐसे वो जू'न
ज़ख़्म तो मेरे हैं लेकिन बाग़बॉं मेरा नहीं

  - 'June' Sahab Barelvi

Alone Shayari

Our suggestion based on your choice

More by 'June' Sahab Barelvi

As you were reading Shayari by 'June' Sahab Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on 'June' Sahab Barelvi

Similar Moods

As you were reading Alone Shayari Shayari