रात-भर चाँद की गलियों में फिराती है मुझे

ज़िंदगी कितने हसीं ख़्वाब दिखाती है मुझे

इन दिनों इश्क़ की फ़ुर्सत ही नहीं है वर्ना
उस दरीचे की उदासी तो बुलाती है मुझे

तोड़ देता हूँ कि ये भी कहीं धोका ही न हो
जाम में जब तिरी सूरत नज़र आती है मुझे

दिन इसी फ़र्क़ के जंगल में गुज़र जाता है
रात यादों का वही ज़हर पिलाती है मुझे

साथ जिस रोज़ से छूटा है किसी का 'आज़र'
जैसे कमरे की हर इक चीज़ डराती है मुझे

— Kafeel Aazar Amrohvi

More by Kafeel Aazar Amrohvi

Other ghazal from the same pen

See all from Kafeel Aazar Amrohvi →

Maikada Shayari

Shers of maikada.

All Maikada Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling