जिस्म पर बाक़ी ये सर है क्या करूँँ

दस्त-ए-क़ातिल बे-हुनर है क्या करूँ

चाहता हूँ फूँक दूँ इस शहर को
शहर में इन का भी घर है क्या करूँ

वो तो सौ सौ मर्तबा चाहें मुझे
मेरी चाहत में कसर है क्या करूँ

पाँव में ज़ंजीर काँटे आबले
और फिर हुक्म-ए-सफ़र है क्या करूँ

'कैफ़' का दिल 'कैफ़' का दिल है मगर
वो नज़र फिर वो नज़र है क्या करूँ

'कैफ़' में हूँ एक नूरानी किताब
पढ़ने वाला कम-नज़र है क्या करूँ

— Kaif Bhopali

More by Kaif Bhopali

Other ghazal from the same pen

See all from Kaif Bhopali →

Nigaah Shayari

Shers of nigaah.

All Nigaah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling