tujhe sang-dil ye pata hai kya ki dukhe dilon ki sada hai kya | तुझे संग-दिल ये पता है क्या कि दुखे दिलों की सदा है क्या

  - Kaleem Aajiz

तुझे संग-दिल ये पता है क्या कि दुखे दिलों की सदा है क्या
कभी चोट तू ने भी खाई है कभी तेरा दिल भी दुखा है क्या

तू रईस-ए-शहर-ए-सितम-गराँ मैं गदा-ए-कूचा-ए-आशिक़ाँ
तू अमीर है तो बता मुझे मैं ग़रीब हूँ तो बुरा है क्या

तू जफ़ा में मस्त है रोज़-ओ-शब मैं कफ़न-ब-दोश ग़ज़ल-ब-लब
तिरे रोब-ए-हुस्न से चुप हैं सब मैं भी चुप रहूँ तो मज़ा है क्या

ये कहाँ से आई है सुर्ख़-रू है हर एक झोंका लहू लहू
कटी जिस में गर्दन-ए-आरज़ू ये उसी चमन की हवा है क्या

  - Kaleem Aajiz

Muflisi Shayari

Our suggestion based on your choice

    हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है
    बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा
    Allama Iqbal
    206 Likes
    उस ने वा'दा किया है आने का
    रंग देखो ग़रीब ख़ाने का
    Josh Malihabadi
    33 Likes
    हसीं ख़्वाबों को अपने साथ में ढोती हुई आंँखे
    बहुत प्यारी लगी हमको तेरी सोती हुई आंँखे

    मोहब्बत में ये दो क़िस्से सुना है रोज़ होते हैं
    कभी हँसता हुआ चेहरा कभी रोती हुई आंँखे
    Read Full
    Naimish trivedi
    10 Likes
    सुनते हैं इश्क़ नाम के गुज़रे हैं इक बुज़ुर्ग
    हम लोग भी फ़क़ीर इसी सिलसिले के हैं
    Firaq Gorakhpuri
    30 Likes
    ज़ख़्म उनके लिए मेहमान हुआ करते हैं
    मुफ़लिसी जो तेरे दरबान हुआ करते हैं

    वो अमीरों के लिए आम सी बातें होंगी
    हम ग़रीबों के जो अरमान हुआ करते हैं
    Read Full
    Mujtaba Shahroz
    शराब खींची है सब ने ग़रीब के ख़ूँ से
    तू अब अमीर के ख़ूँ से शराब पैदा कर

    तू इंक़लाब की आमद का इंतिज़ार न कर
    जो हो सके तो अभी इंक़लाब पैदा कर
    Read Full
    Asrar Ul Haq Majaz
    26 Likes
    ये तेरे ख़त ये तेरी ख़ुशबू ये तेरे ख़्वाब-ओ-ख़याल
    मता-ए-जाँ हैं तेरे कौल और क़सम की तरह

    गुज़िश्ता साल मैंने इन्हें गिनकर रक्खा था
    किसी ग़रीब की जोड़ी हुई रकम की तरह
    Read Full
    Jaun Elia
    74 Likes
    इसी लिए तो है ज़िंदाँ को जुस्तुजू मेरी
    कि मुफ़लिसी को सिखाई है सर-कशी मैं ने
    Ali Sardar Jafri
    16 Likes
    दो दफ़ा ग़ुस्सा हुए वो एक ग़लती पर मेरी
    रात की रोटी सवेरे काम में लाई गई
    Tanoj Dadhich
    13 Likes
    ख़िलाफ़-ए-शर्त-ए-अना था वो ख़्वाब में भी मिले
    मैं नींद नींद को तरसा मगर नहीं सोया

    ख़िलाफ़-ए-मौसम-ए-दिल था कि थम गई बारिश
    ख़िलाफ़-ए-ग़ुर्बत-ए-ग़म है कि मैं नहीं रोया
    Read Full
    Khalil Ur Rehman Qamar
    50 Likes

More by Kaleem Aajiz

As you were reading Shayari by Kaleem Aajiz

    हम को तो बे-सवाल मिले बे-तलब मिले
    हम वो नहीं हैं साक़ी कि जब माँगें तब मिले

    फ़रियाद ही में अहद-ए-बहाराँ गुज़र गया
    ऐसे खुले कि फिर न कभी लब से लब मिले

    हम ये समझ रहे थे हमीं बद-नसीब हैं
    देखा तो मय-कदे में बहुत तिश्ना-लब मिले

    किस ने वफ़ा का हम को वफ़ा से दिया जवाब
    इस रास्ते में लूटने वाले ही सब मिले

    मिलते हैं सब किसी न किसी मुद्दआ' के साथ
    अरमान ही रहा कि कोई बे-सबब मिले

    रक्खा कहाँ है इश्क़ ने 'आजिज़' को होश में
    मत छेड़ियो अगर कहीं वो बे-अदब मिले
    Read Full
    Kaleem Aajiz
    दर्द कब दिल में मेहरबाँ न रहा
    हाँ मगर क़ाबिल-ए-बयाँ न रहा

    हम जो गुलशन में थे बहार न थी
    जब बहार आई आशियाँ न रहा

    ग़म गराँ जब न था गराँ था मुझे
    जब गराँ हो गया गराँ न रहा

    दोस्तों का करम मआ'ज़-अल्लाह
    शिकवा-ए-जौर-ए-दुश्मनाँ न रहा

    बिजलियों को दुआएँ देता हूँ
    दोश पर बार-ए-आशियाँ न रहा
    Read Full
    Kaleem Aajiz
    तल्ख़ियाँ इस में बहुत कुछ हैं मज़ा कुछ भी नहीं
    ज़िंदगी दर्द-ए-मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं
    Kaleem Aajiz
    34 Likes
    इस नाज़ इस अंदाज़ से तुम हाए चलो हो
    रोज़ एक ग़ज़ल हम से कहलवाए चलो हो

    रखना है कहीं पाँव तो रक्खो हो कहीं पाँव
    चलना ज़रा आया है तो इतराए चलो हो

    दीवाना-ए-गुल क़ैदी-ए-ज़ंजीर हैं और तुम
    क्या ठाट से गुलशन की हवा खाए चलो हो

    मय में कोई ख़ामी है न साग़र में कोई खोट
    पीना नहीं आए है तो छलकाए चलो हो

    हम कुछ नहीं कहते हैं कोई कुछ नहीं कहता
    तुम क्या हो तुम्हीं सब से कहलवाए चलो हो

    ज़ुल्फ़ों की तो फ़ितरत ही है लेकिन मिरे प्यारे
    ज़ुल्फ़ों से ज़ियादा तुम्हीं बल खाए चलो हो

    वो शोख़ सितमगर तो सितम ढाए चले है
    तुम हो कि 'कलीम' अपनी ग़ज़ल गाए चलो हो
    Read Full
    Kaleem Aajiz
    हम को तो ख़ैर पहुँचना था जहाँ तक पहुँचे
    जो हमें रोक रहे थे वो कहाँ तक पहुँचे

    फ़स्ल-ए-गुल तक रहे या दौर-ए-ख़िज़ाँ तक पहुँचे
    बात जब निकली है मुँह से तो जहाँ तक पहुँचे

    मेरे अशआ'र में है हुस्न-ए-मआनी की तलाश
    लोग अब तक न मिरे दर्द-ए-निहाँ तक पहुँचे

    मुझ को रहने दो मिरे दर्द की लज़्ज़त में ख़मोश
    ये वो अफ़्साना नहीं है जो ज़बाँ तक पहुँचे

    तेरी ज़ुल्फ़ों की घनी छाँव किसे मिलती है
    किस की तक़दीर-ए-रसा है कि वहाँ तक पहुँचे

    मंज़िल-ए-दार-ओ-रसन भी है रुख़-ओ-ज़ुल्फ़ के बा'द
    देखिए शौक़ हमें ले के कहाँ तक पहुँचे

    तर्जुमाँ अपना बनाया है मुझे रिंदों ने
    काश आवाज़ मिरी पीर-ए-मुग़ाँ तक पहुँचे

    आप के मशग़ला-ए-शेर-ओ-सुख़न से 'आजिज़'
    काम तो कुछ न हुआ नाम जहाँ तक पहुँचे
    Read Full
    Kaleem Aajiz

Similar Writers

our suggestion based on Kaleem Aajiz

Similar Moods

As you were reading Muflisi Shayari Shayari