vo sitam na dhaaye to kya kare use kya khabar ki vafaa hai kya | वो सितम न ढाए तो क्या करे उसे क्या ख़बर कि वफ़ा है क्या?

  - Kaleem Aajiz

वो सितम न ढाए तो क्या करे उसे क्या ख़बर कि वफ़ा है क्या?
तू उसी को प्यार करे है क्यूँँ ये 'कलीम' तुझ को हुआ है क्या?

तुझे संग-दिल ये पता है क्या कि दुखे दिलों की सदा है क्या?
कभी चोट तू ने भी खाई है कभी तेरा दिल भी दुखा है क्या?

तू रईस-ए-शहर-ए-सितम-गराँ मैं गदा-ए-कूचा-ए-आशिक़ाँ
तू अमीर है तो बता मुझे मैं ग़रीब हूँ तो बुरा है क्या?

तू जफ़ा में मस्त है रोज़-ओ-शब मैं कफ़न-ब-दोश ओ ग़ज़ल-ब-लब
तिरे रोब-ए-हुस्न से चुप हैं सब मैं भी चुप रहूँ तो मज़ा है क्या?

ये कहाँ से आई है सुर्ख़-रू है हर एक झोंका लहू लहू
कटी जिस में गर्दन-ए-आरज़ू ये उसी चमन की हवा है क्या?

अभी तेरा दौर-ए-शबाब है अभी क्या हिसाब-ओ-किताब है
अभी क्या न होगा जहान में अभी इस जहाँ में हुआ है क्या?

यही हम-नवा यही हम-सुख़न यही हम-निशाँ यही हम-वतन
मिरी शाइ'री ही बताएगी मिरा नाम क्या है पता है क्या?

  - Kaleem Aajiz

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaleem Aajiz

As you were reading Shayari by Kaleem Aajiz

Similar Writers

our suggestion based on Kaleem Aajiz

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari