जो कहती है सो कर जइयो
अब जोगन हो कर ही रहियो
तू अपनी उलफ़त जारी रख
अगली के आड़े मत अइयो
सारी दुनिया पे हैरत खा
अपनी हालत पे मत खइयो
उसका जाना तो तय ही था
अब तू भी अपने घर जइयो
ओ पागल नाकारा आशिक़
इस सालगिरह पे मर जइयो
कल जा लौटा कर आ तस्वीर
आते में थोड़ी मय लइयो
ये वहशत बीमारी है दोस्त
इस चक्कर में मत पड़ जइयो
कीर्ति अब ये ही है ईलाज
अपने जैसों को तड़पइयों
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shayra kirti
our suggestion based on Shayra kirti
As you were reading Bimar Shayari Shayari