jogan hona tha kya maine | जोगन होना था क्या मैंने

  - Shayra kirti

जोगन होना था क्या मैंने
ये ही चाहा था क्या मैंने

अच्छे ख़ासे दिल के बदले
ग़म ही पाना था क्या मैंने

सीधा सादा सच्चा साथी
ज़्यादा माँगा था क्या मैंने

मैं ओ तुम ओ दो बेटियाँ
सपना देखा था क्या मैंने

फ़िर जाने की ओछी धमकी
पहले रोका था क्या मैंने

जंग-ए-इश्क में ये भी पूछो
जीता हारा था क्या मैंने

कीर्ति बस कर रोना धोना
शायर होना था क्या मैंने

  - Shayra kirti

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shayra kirti

As you were reading Shayari by Shayra kirti

Similar Writers

our suggestion based on Shayra kirti

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari