naam unka gairon se yuñ jod kar ke dekhna | नाम उनका गैरों से यूँँ जोड़ कर के देखना

  - Shayra kirti

नाम उनका गैरों से यूँँ जोड़ कर के देखना
क्या भला भाता है तुझको रोज़ मर के देखना

दिल मेरे मुझको बता क्या मर्ज़ है आख़िर तुझे
आँख में चुभते हुए को आँख भर के देखना

है दुआ तुमको मिले तुम सेा ही कोई रहगुज़र
मुझपे जो गुज़री है तुम उस सेे गुज़र के देखना

अब उन्हें अफ़सोस हो के क्या गया है हाथ से
आइने में मेरा ख़ुद को बन सँवर के देखना

मुड़ रहा है देखने को देखकर फ़िर मुड़ रहा
देखकर कुछ सोचना कुछ सोच कर के देखना

लाश के कानों में वो ये कह गया था कीर्ति
प्यार में जीना हो तो फ़िर रोज़ मर के देखना

  - Shayra kirti

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shayra kirti

As you were reading Shayari by Shayra kirti

Similar Writers

our suggestion based on Shayra kirti

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari