आग है इश्क़ पानी है ये वफ़ा

क्या ग़ज़ब की कहानी है ये वफ़ा

आप को फ़ाइदा दिखे तो करें
मेरी तो ज़िंदगानी है ये वफ़ा

क्या पता मो'जिज़ा हो जाए कहीं
बे-वफ़ा को सिखानी है ये वफ़ा

तब दरख़्तों पे नाम लिखते थे लोग
इतनी ज़्यादा पुरानी है ये वफ़ा

बे-वफ़ाई का डर सताएगा
ये न सोचो सुहानी है ये वफ़ा

गर वफ़ा होगी तो दिखेगी भी
अब नहीं आज़मानी है ये वफ़ा

हर किसी को नहीं हो पाता नसीब
इश्क़ की मेज़बानी है ये वफ़ा

— Kinshu Sinha

More by Kinshu Sinha

Other ghazal from the same pen

See all from Kinshu Sinha →

Ulfat Shayari Collection

Shers of ulfat shayari collection.

All Ulfat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling