आर या पार का इंतिज़ार है

तेरे दीदार का इंतिज़ार है

बेसुरे गीत हैं हम सब और हमें
तेरी झंकार का इंतिज़ार है

ज़िन्दगी ने जिताया है इस कदर
अब हमें हार का इंतिज़ार है

कश्मकश ये कि इतवार के ही दिन
हम को इतवार का इंतिज़ार है

दो दफ़ा कह दिया है "कुबूल हैं"
तीसरी बार का इंतिज़ार है

— Krishnakant Kabk

More by Krishnakant Kabk

Other ghazal from the same pen

See all from Krishnakant Kabk →

Zindagi Shayari Collection

Shers of zindagi shayari collection.

All Zindagi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling