मुझे मालूम है
जब पहली बार उसे छुऊँगा
तो हाथ कापेंगे मेरे
जिस्म में एक अजीब सा
कम्पन्न महसूस होगा
दिल की धड़कन थोड़ी
बढ़ जाएगी
कदम पीछे धकेलेंगे मुझ को
साँसें तेज हो जायेंगी
मग़र फिर भी
मेरे सख़्त हाथ उस के नर्म गालों को छू कर ही
दम लेंगे
ऐसा मुझे यक़ीं है
और कहीं उसे भी!!!
— Kumar Rishi















