सारे का सारा तो मेरा भी नहीं

और वो शख़्स बे-वफ़ा भी नहीं

ग़ौर से देखने पे बोली है
शादी से पहले सोचना भी नहीं

अच्छी सेहत का है मेरा महबूब
धोखे देते हुए थका भी नहीं

जितना बर्बाद कर दिया तू ने
उतना आबाद तो मैं था भी नहीं

मुझ को बस इतना दीन आता है
जहाँ मैं ख़ुद नहीं ख़ुदा भी नहीं

— Kushal Dauneria

More by Kushal Dauneria

Other ghazal from the same pen

See all from Kushal Dauneria →

Khuda Shayari

Shers of khuda.

All Khuda Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling