कहा मानो मोहब्बत में ज़रर है

तबीअत को सँभालो दिल किधर है

ख़ुदा जाने कहा ग़ैरों से क्या आज
न वो दिल है न वो उन की नज़र है

अजब मंज़िल पे मुझ को इश्क़ लाया
न रस्ता है न कोई राहबर है

वो काहे को यहाँ आएँगे ऐ दिल
यूँही कहते हैं सब झूटी ख़बर है

न आओ इस तरफ़ ऐ हज़रत-ए-इश्क़
चले जाओ ग़रीबों का ये घर है

— Lala Madhav Ram Jauhar

More by Lala Madhav Ram Jauhar

Other ghazal from the same pen

See all from Lala Madhav Ram Jauhar →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling