aqibat se kahaan gilaa hi hai | आक़िबत से कहाँ गिला ही है

  - Manohar Shimpi

आक़िबत से कहाँ गिला ही है
कश्मकश से सही मिला ही है

चाहिए वो हमें कहाँ मिलता
जो मिला वो लगे सिला ही है

कोई शिकवा नहीं रहा लेकिन
दोस्तों एक इब्तिला ही है

ऐ फ़साना कहाँ शब-ए-ग़म है
हिज्र में साथ फिर मिला ही है

चाँदनी रात है पता मुझ को
चाँद है कौन इत्तिला ही है

दोस्त है एक ही 'मनोहर' अब
इक अकेला जो काफ़िला ही है

  - Manohar Shimpi

Mashwara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Mashwara Shayari Shayari