ummeed ne be-rukh kahaan hamko kiya | उम्मीद ने बे-रुख़ कहाँ हमको किया

  - Manohar Shimpi

उम्मीद ने बे-रुख़ कहाँ हमको किया
जब भी दिया है वो खुले दिल से दिया

बिस्मिल हुआ वो भी कभी तेरे लिए
उस मुंतज़िर को किस लिए धोका दिया

उसने कहाँ बदला सफ़र में रुख़ तेरा
होना नहीं था वो कहाँ उसने किया

अनजान ही रस्ते मिले ऐ हम सेफ़र
जैसे कहा तूने न ही वैसे जिया

मैने फ़क़त इक ही दफ़ा उस सेे कहा
उसने मेरा हर काम फिर दिल से किया

शिकवा कभी था ही नहीं यारों मुझे
अब दोस्ती के रंग में रंगा लिया

हम कश्मकश में काम ही करते रहे
उम्मीद से ज़्यादा यहाँ हासिल किया

  - Manohar Shimpi

Breakup Motivation Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading Breakup Motivation Shayari Shayari