aao kabhu to paas hamaare bhi naaz se | आओ कभू तो पास हमारे भी नाज़ से

  - Meer Taqi Meer

आओ कभू तो पास हमारे भी नाज़ से
करना सुलूक ख़ूब है अहल-ए-नियाज़ से

फिरते हो क्या दरख़्तों के साए में दूर दूर
कर लो मुवाफ़क़त किसू बेबर्ग-ओ-साज़ से

हिज्राँ में उस के ज़िंदगी करना भला न था
कोताही जो न होवे ये उम्र-ए-दराज़ से

मानिंद-ए-सुब्हा उक़दे न दिल के कभू खुले
जी अपना क्यूँँ कि उचटे न रोज़े नमाज़ से

करता है छेद छेद हमारा जिगर तमाम
वो देखना तिरा मिज़ा-ए-नीम-बाज़ से

दिल पर हो इख़्तियार तो हरगिज़ न करिए 'इश्क़
परहेज़ करिए इस मरज़-ए-जाँ-गुदाज़ से

आगे बिछा के नता को लाते थे तेग़ ओ तश्त
करते थे यानी ख़ून तो इक इम्तियाज़ से

माने हों क्यूँँ कि गिर्या-ए-ख़ूनीं के 'इश्क़ में
है रब्त-ए-ख़ास चश्म को इफ़शा-ए-राज़ से

शायद शराब-ख़ाने में शब को रहे थे 'मीर'
खेले था एक मुग़बचा मोहर-ए-नमाज़ से

  - Meer Taqi Meer

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari