har zee-hayaat ka hai sabab jo hayaat ka | हर ज़ी-हयात का है सबब जो हयात का

  - Meer Taqi Meer

हर ज़ी-हयात का है सबब जो हयात का
निकले है जी ही उस के लिए काएनात का

बिखरी है ज़ुल्फ़ उस रुख़-ए-आलम-फ़रोज़ पर
वर्ना बनाओ होवे न दिन और रात का

दर-पर्दा वो ही मा'नी मुक़व्वम न हों अगर
सूरत न पकड़े काम फ़लक के सबात का

हैं मुस्तहील ख़ाक से अज्ज़ा-ए-नव-ख़ताँ
क्या सहल है ज़मीं से निकलना नबात का

मुस्तहलक उस के 'इश्क़ के जानें हैं क़दर-ए-मर्ग
ईसा-ओ-ख़िज़्र को है मज़ा कब वफ़ात का

अश्जार होवें ख़ामा-ओ-आब-ए-सियह-बेहार
लिखना न तो भी हो सके उस की सिफ़ात का

उस के फ़रोग़-ए-हुस्न से झुमके है सब में नूर
शम-ए-हरम हो या कि दिया सोमनात का

बिज़्ज़ात है जहाँ में वो मौजूद हर जगह
है दीद चश्म-ए-दिल के खुले ऐन ज़ात का

हर सफ़्हे में है महव-ए-कलाम अपना दस जगह
मुसहफ़ को खोल देख टक अंदाज़ बात का

हम मुज़न्निबों में सिर्फ़ करम से है गुफ़्तुगू
मज़कूर ज़िक्र याँ नहीं सौम-ओ-सलात का

क्या 'मीर' तुझ को नामा-स्याही का फ़िक्र है
ख़त्म-ए-रुसुल सा शख़्स है ज़ामिन नजात का

  - Meer Taqi Meer

Manzil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Manzil Shayari Shayari