हो गई शहर शहर रुस्वाई

ऐ मिरी मौत तू भली आई

यक बयाबाँ ब-रंग-ए-सौत-ए-जरस
मुझ पे है बे-कसी-ओ-तन्हाई

न खिंचे तुझ से एक जा नक़्क़ाश
उस की तस्वीर वो है हरजाई

सर रखूँ उस के पाँव पर लेकिन
दस्त-ए-क़ुदरत ये मैं कहाँ पाई

'मीर' जब से गया है दिल तब से
मैं तो कुछ हो गया हूँ सौदाई

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Shehar Shayari

Shers of shehar.

All Shehar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling