kasrat-e-daag se dil rask-e-gulistaan na hua | कसरत-ए-दाग़ से दिल रश्क-ए-गुलिस्ताँ न हुआ

  - Meer Taqi Meer

कसरत-ए-दाग़ से दिल रश्क-ए-गुलिस्ताँ न हुआ
मेरा दिल ख़्वाह जो कुछ था वो कभू याँ न हुआ

जी तो ऐसे कई सदक़े किए तुझ पर लेकिन
हैफ़ ये है कि तनिक तू भी पशेमाँ न हुआ

आह में कब की कि सर्माया-ए-दोज़ख़ न हुई
कौन सा अश्क मिरा मम्बा-ए-तूफ़ाँ न हुआ

गो तवज्जोह से ज़माने की जहाँ में मुझ को
जाह-ओ-सर्वत का मुयस्सर सर-ओ-सामाँ न हुआ

शुक्र-सद-शुक्र कि मैं ज़िल्लत-ओ-ख़्वारी के सबब
किसी उन्वान में हम-चश्म-ए-अज़ीज़ाँ न हुआ

बर्क़ मत ख़ोशे की और अपनी बयाँ कर सोहबत
शुक्र कर ये कि मिरा वाँ दिल-ए-सोज़ाँ न हुआ

दिल-ए-बे-रहम गया शैख़ लिए ज़ेर-ए-ज़मीं
मर गया पर ये कुहन गब्र-मुसलमाँ न हुआ

कौन सी रात ज़माने में गई जिस में 'मीर'
सीना-ए-चाक से मैं दस्त-ओ-गरेबाँ न हुआ

  - Meer Taqi Meer

Andhera Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Andhera Shayari Shayari