kya main bhi pareshaani-e-khaatir se qareen tha | क्या मैं भी परेशानी-ए-ख़ातिर से क़रीं था

  - Meer Taqi Meer

क्या मैं भी परेशानी-ए-ख़ातिर से क़रीं था
आँखें तो कहीं थीं दिल-ए-ग़म-दीदा कहीं था

किस रात नज़र की है सोई चश्मक-ए-अंजुम
आँखों के तले अपने तो वो माह-जबीं था

आया तो सही वो कोई दम के लिए लेकिन
होंटों पे मिरे जब नफ़स बाज़-पसीं था

अब कोफ़्त से हिज्राँ की जहाँ तन पे रखा हाथ
जो दर्द-ओ-अलम था सो कहे तू कि वहीं था

जाना नहीं कुछ जुज़ ग़ज़ल आ कर के जहाँ में
कल मेरे तसर्रुफ़ में यही क़िता-ए-ज़मीं था

नाम आज कोई याँ नहीं लेता है उन्हों का
जिन लोगों के कल मुल्क ये सब ज़ेर-ए-नगीं था

मस्जिद में इमाम आज हुआ आ के वहाँ से
कल तक तो यही 'मीर' ख़राबात-नशीं था

  - Meer Taqi Meer

Good night Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Good night Shayari Shayari