khush-qadaan jab sawaar hote hain | ख़ुश-क़दाँ जब सवार होते हैं

  - Meer Taqi Meer

ख़ुश-क़दाँ जब सवार होते हैं
सर्व-ओ-क़ुमरी शिकार होते हैं

तेरे बालों के वस्फ़ में मेरे
शे'र सब पेचदार होते हैं

आओ याद-ए-बुताँ प भूल न जाओ
ये तग़ाफ़ुल-शिआर होते हैं

देख लेवेंगे ग़ैर को तुझ पास
सोहबतों में भी यार होते हैं

सदक़े हो लेवें एक-दम तेरे
फिर तो तुझ पर निसार होते हैं

तू करे है क़रार मिलने का
हम अभी बे-क़रार होते हैं

हफ़्त-इक़्लीम हर गली है कहीं
दिल्ली से भी दयार होते हैं

रफ़्ता रफ़्ता ये तिफ़्ल-ए-ख़ुश-ज़ाहिर
फ़ित्ना-ए-रोज़गार होते हैं

उस के नज़दीक कुछ नहीं इज़्ज़त
'मीर'-जी यूँँ ही ख़्वार होते हैं

  - Meer Taqi Meer

Self respect Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Self respect Shayari Shayari