paa.e khitaab kya kya dekhe i'taab kya kya | पाए ख़िताब क्या क्या देखे इ'ताब क्या क्या

  - Meer Taqi Meer

पाए ख़िताब क्या क्या देखे इ'ताब क्या क्या
दिल को लगा के हम ने खींचे अज़ाब क्या क्या

काटे हैं ख़ाक उड़ा कर जों गर्द-बाद बरसों
गलियों में हम हुए हैं उस बिन ख़राब क्या क्या

कुछ गुल से हैं शगुफ़्ता कुछ सर्व से हैं क़द-कश
उस के ख़याल में हम देखे हैं ख़्वाब क्या क्या

अन्वा-ए-जुर्म मेरे फिर बे-शुमार-ओ-बे-हद
रोज़-ए-हिसाब लेंगे मुझ से हिसाब क्या क्या

इक आग लग रही है सीनों में कुछ न पूछो
जल जल के हम हुए हैं उस बिन कबाब क्या क्या

इफ़रात-ए-शौक़ में तो रूयत रही न मुतलक़
कहते हैं मेरे मुँह पर अब शैख़-ओ-शाब क्या क्या

फिर फिर गया है आ कर मुँह तक जिगर हमारे
गुज़रे हैं जान-ओ-दिल पर याँ इज़्तिराब क्या क्या

आशुफ़्ता उस के गेसू जब से हुए हैं मुँह पर
तब से हमारे दिल को है पेच-ओ-ताब क्या क्या

कुछ सूझता नहीं है मस्ती में 'मीर'-जी को
करते हैं पोच-गोई पी कर शराब क्या क्या

  - Meer Taqi Meer

Zulf Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Zulf Shayari Shayari