main kaun hooñ ai ham-nafasaan sokhta-jaan hooñ | मैं कौन हूँ ऐ हम-नफ़साँ सोख़्ता-जाँ हूँ

  - Meer Taqi Meer

मैं कौन हूँ ऐ हम-नफ़साँ सोख़्ता-जाँ हूँ
इक आग मिरे दिल में है जो शो'ला-फ़िशाँ हूँ

लाया है मिरा शौक़ मुझे पर्दे से बाहर
मैं वर्ना वही ख़ल्वती-ए-राज़-ए-निहाँ हूँ

जल्वा है मुझी से लब-ए-दरिय-ए-सुख़न पर
सद-रंग मिरी मौज है मैं तब-ए-रवाँ हूँ

पंजा है मिरा पंजा-ए-ख़ुर्शीद मैं हर सुब्ह
मैं शाना-सिफ़त साया-ए-रू ज़ुल्फ़-ए-बुताँ हूँ

देखा है मुझे जिन ने सो दीवाना है मेरा
मैं बाइ'स-ए-आशुफ़्तगी-ए-तब-ए-जहाँ हूँ

तकलीफ़ न कर आह मुझे जुम्बिश-ए-लब की
मैं सद सुख़न-आग़ुश्ता-ब-ख़ूँ ज़ेर-ए-ज़बाँ हूँ

हूँ ज़र्द ग़म-ए-ताज़ा-निहालान-ए-चमन से
उस बाग़-ए-ख़िज़ाँ-दीदा में मैं बर्ग-ए-ख़िज़ाँ हूँ

रखती है मुझे ख़्वाहिश-ए-दिल बस-कि परेशाँ
दरपय न हो इस वक़्त ख़ुदा जाने कहाँ हूँ

इक वहम नहीं बेश मिरी हस्ती-ए-मौहूम
उस पर भी तिरी ख़ातिर-ए-नाज़ुक पे गराँ हूँ

ख़ुश-बाशी-ओ-तंज़िया-ओ-तक़द्दुस थे मुझे 'मीर'
अस्बाब पड़े यूँँ कि कई रोज़ से याँ हूँ

  - Meer Taqi Meer

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari