दिल-ओ-दिमाग़ है अब किस को ज़िंदगानी का

जो कोई दम है तो अफ़्सोस है जवानी का

अगरचे उम्र के दस दिन ये लब रहे ख़ामोश
सुख़न रहेगा सदा मेरी कम-ज़बानी का

सुबुक है आवे जो मिंदील रख नमाज़ को शैख़
रहा है कौन सा अब वक़्त सरगिरानी का

हज़ार जान से क़ुर्बान बे-परी के हैं
ख़याल भी कभू गुज़रा न पर-फ़िशानी का

फिरे है खींचे ही तलवार मुझ पे हर-दम तो
कि सैद हूँ मैं तिरी दुश्मनी जानी का

नुमूद कर के वहीं बहर-ए-ग़म में बैठ गया
कहे तो 'मीर' भी इक बुलबुला था पानी का

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling