qaabu khizaan se zof ka gulshan main ban gaya | क़ाबू ख़िज़ाँ से ज़ोफ़ का गुलशन मैं बन गया

  - Meer Taqi Meer

क़ाबू ख़िज़ाँ से ज़ोफ़ का गुलशन मैं बन गया
दोश-ए-हवा पे रंग-ए-गुल-ओ-यासमन गया

बरगशता-बख़्त देख कि क़ासिद सफ़र से मैं
भेजा था उस के पास सो मेरे वतन गया

ख़ातिर-निशाँ ऐ सैद-फ़गन होगी कब तिरी
तीरों के मारे मेरा कलेजा तो छन गया

यादश-ब-ख़ैर दश्त में मानिंद-ए-अंकबूत
दामन के अपने तार जो ख़ारों पे तन गया

मारा था किस लिबास में उर्यानी ने मुझे
जिस से तह-ए-ज़मीन भी मैं बे-कफ़न गया

आई अगर बहार तो अब हम को क्या सबा
हम से तो आशियाँ भी गया और चमन गया

सरसब्ज़ मुल्क-ए-हिन्द में ऐसा हुआ कि 'मीर'
ये रेख़्ता लिखा हुआ तेरा दकन गया

  - Meer Taqi Meer

Aawargi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Aawargi Shayari Shayari