शश-जिहत से इस में ज़ालिम बू-ए-ख़ूँ की राह है

तेरा कूचा हम से तू कह किस की बिस्मिल-गाह है

एक निभने का नहीं मिज़्गाँ तलक बोझल हैं सब
कारवाँ लख़्त-ए-दिल-ए-हर-अश्क के हमराह है

हम जवानों को न छोड़ा उस से सब पकड़े गए
ये दो-साला दुख़्तर-ए-रज़ किस क़दर शत्ताह है

पा-बरहना ख़ाक सर में मू परेशाँ सीना चाक
हाल मेरा देखने आ तेरे ही दिल-ख़्वाह है

इस जुनूँ पर 'मीर' कोई भी फिरे है शहर में
जादा-ए-सहरा से कर साज़िश जो तुझ से राह है

— Meer Taqi Meer

More by Meer Taqi Meer

Other ghazal from the same pen

See all from Meer Taqi Meer →

Udasi Shayari

Shers of udasi.

All Udasi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling