sitam se go ye tire kushta-e-wafa na raha | सितम से गो ये तिरे कुश्ता-ए-वफ़ा न रहा

  - Meer Taqi Meer

सितम से गो ये तिरे कुश्ता-ए-वफ़ा न रहा
रहे जहान में तो दैर में रहा न रहा

कब उस का नाम लिए ग़श न आ गया मुझ को
दिल-ए-सितम-ज़दा किस वक़्त उस में जा न रहा

मिलाना आँख का हर-दम फ़रेब था देखा
फिर एक दम में वो बे-दीद आश्ना न रहा

मूए तो हम पे दिल पर को ख़ूब ख़ाली कर
हज़ार शुक्र कसो से हमें गिला न रहा

उधर खुली मिरी छाती इधर नमक छिड़का
जराहत उस को दिखाने का अब मज़ा न रहा

हुआ हूँ तंग बहुत कोई दिन में सिन लीजो
कि जी से हाथ उठा कर वो उठ गया न रहा

सितम का उस के बहुत मैं नज़ार हूँ मम्नून
जिगर तमाम हुआ ख़ून-ओ-दिल बजा न रहा

अगरचे रह गए थे उस्तुख़्वान-ओ-पोस्त वले
लगाई ऐसी कि तस्मा भी फिर लगा न रहा

हमीयत उस के तईं कहते हैं जो 'मीर' में थी
गया जहाँ से पे तेरी गली मैं आ न रहा

  - Meer Taqi Meer

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Meer Taqi Meer

As you were reading Shayari by Meer Taqi Meer

Similar Writers

our suggestion based on Meer Taqi Meer

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari