gulshan mein bandobast b-rang-e-digar hai aaj | गुलशन में बंदोबस्त ब-रंग-ए-दिगर है आज

  - Mirza Ghalib

गुलशन में बंदोबस्त ब-रंग-ए-दिगर है आज
क़ुमरी का तौक़ हल्क़ा-ए-बैरून-ए-दर है आज

आता है एक पारा-ए-दिल हर फ़ुग़ाँ के साथ
तार-ए-नफ़स कमंद-ए-शिकार-ए-असर है आज

ऐ आफ़ियत किनारा कर ऐ इंतिज़ाम चल
सैलाब-ए-गिर्या दरपय-ए-दीवार-ओ-दर है आज

माज़ूली-ए-तपिश हुई इफ़रात-ए-इंतिज़ार
चश्म-ए-कुशादा हल्क़ा-ए-बैरून-ए-दर है आज

हैरत-फ़रोश-ए-सद-निगरानी है इज़्तिरार
सर-रिश्ता चाक-ए-जेब का तार-ए-नज़र है आज

हूँ दाग़-ए-नीम-रंगी-ए-शाम-ए-विसाल-ए-यार
नूर-ए-चराग़-ए-बज़्म से जोश-ए-सहर है आज

करती है आजिज़ी-ए-सफ़र सोख़्तन तमाम
पैराहन-ए-ख़सक में ग़ुबार-ए-शरर है आज

ता-सुब्ह है ब-मंज़िल-ए-मक़्सद रसीदनी
दूद-ए-चराग़-ए-ख़ाना ग़ुबार-ए-सफ़र है आज

दूर-ऊफ़्तादा-ए-चमन-ए-फ़िक्र है 'असद'
मुर्ग़-ए-ख़याल बुलबुल-ए-बे-बाल-ओ-पर है आज

  - Mirza Ghalib

Sarhad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Sarhad Shayari Shayari