masjid ke zer-e-saaya kharaabaat chahiye | मस्जिद के ज़ेर-ए-साया ख़राबात चाहिए

  - Mirza Ghalib

मस्जिद के ज़ेर-ए-साया ख़राबात चाहिए
भौं पास आँख क़िबला-ए-हाजात चाहिए

आशिक़ हुए हैं आप भी एक और शख़्स पर
आख़िर सितम की कुछ तो मुकाफ़ात चाहिए

दे दाद ऐ फ़लक दिल-ए-हसरत-परस्त की
हाँ कुछ न कुछ तलाफ़ी-ए-माफ़ात चाहिए

सीखे हैं मह-रुख़ों के लिए हम मुसव्वरी
तक़रीब कुछ तो बहर-ए-मुलाक़ात चाहिए

मय से ग़रज़ नशात है किस रू-सियाह को
इक-गूना बे-ख़ुदी मुझे दिन रात चाहिए

नश्व-ओ-नुमा है अस्ल से 'ग़ालिब' फ़ुरूअ' को
ख़ामोशी ही से निकले है जो बात चाहिए

है रंग-ए-लाला-ओ-गुल-ओ-नसरीं जुदा जुदा
हर रंग में बहार का इसबात चाहिए

सर पा-ए-ख़ुम पे चाहिए हंगाम-ए-बे-ख़ुदी
रू सू-ए-क़िबला वक़्त-ए-मुनाजात चाहिए

या'नी ब-हस्ब-ए-गर्दिश-ए-पैमान-ए-सिफ़ात
आरिफ़ हमेशा मस्त-ए-मय-ए-ज़ात चाहिए

  - Mirza Ghalib

Religion Shayari

Our suggestion based on your choice

    घी मिस्री भी भेज कभी अख़बारों में
    कई दिनों से चाय है कड़वी या अल्लाह
    Nida Fazli
    24 Likes
    रंग और नस्ल ज़ात और मज़हब जो भी है आदमी से कमतर है
    इस हक़ीक़त को तुम भी मेरी तरह मान जाओ तो कोई बात बने
    Sahir Ludhianvi
    33 Likes
    हम ऐसे सुनते हैं उसकी बातों को
    जैसे कोई सूफ़ी गाने सुनता है
    Tanoj Dadhich
    15 Likes
    न तीर्थ जा कर न धर्म ग्रंथो का सार पा कर
    सुकूँ मिला है मुझे तो बस तेरा प्यार पा कर

    ग़रीब बच्चे किताब पढ़ कर सँवर रहे हैं
    अमीर लड़के बिगड़ रहे हैं दुलार पा कर
    Read Full
    Alankrat Srivastava
    क़ौम-ओ-मज़हब क्या किसी का और क्या है रंग-ओ-नस्ल
    ऐसी बातें छोड़ कर बस इल्म-ओ-फ़न की बात हो
    Sayan quraishi
    18 Likes
    इक दिन के लिए घर को परी-ख़ाना बना दे
    अल्लाह मुझे उनका ग़ुसल-ख़ाना बना दे

    मोटी है बहुत बीवी तो हुश्यार रहा कर
    वो मूड में आकर तेरा सुरमा ना बना दे
    Read Full
    Paplu Lucknawi
    36 Likes
    'मीर' के दीन-ओ-मज़हब को अब पूछते क्या हो उन ने तो
    क़श्क़ा खींचा दैर में बैठा कब का तर्क इस्लाम किया
    Meer Taqi Meer
    14 Likes
    अल्लाह तेरे हाथ है अब आबरू-ए-शौक़
    दम घुट रहा है वक़्त की रफ़्तार देख कर
    Bismil Azimabadi
    31 Likes
    मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
    हिन्दी हैं हम वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा
    Allama Iqbal
    96 Likes
    ये मय-कदा है यहाँ हैं गुनाह जाम-ब-दस्त
    वो मदरसा है वो मस्जिद वहाँ मिलेगा सवाब
    Ali Sardar Jafri
    20 Likes

More by Mirza Ghalib

As you were reading Shayari by Mirza Ghalib

    ज़माना सख़्त कम-आज़ार है ब-जान-ए-असद
    वगर्ना हम तो तवक़्क़ो ज़ियादा रखते हैं

    तन-ए-ब-बंद-ए-हवस दर नदादा रखते हैं
    दिल-ए-ज़-कार-ए-जहाँ ऊफ़्तादा रखते हैं

    तमीज़-ए-ज़िश्ती-ओ-नेकी में लाख बातें हैं
    ब-अक्स-ए-आइना यक-फ़र्द-ए-सादा रखते हैं

    ब-रंग-ए-साया हमें बंदगी में है तस्लीम
    कि दाग़-ए-दिल ब-जाबीन-ए-कुशादा रखते हैं

    ब-ज़ाहिदाँ रग-ए-गर्दन है रिश्ता-ए-ज़ुन्नार
    सर-ए-ब-पा-ए-बुत-ए-ना-निहादा रखते हैं

    मुआफ़-ए-बे-हूदा-गोई हैं नासेहान-ए-अज़ीज़
    दिल-ए-ब-दस्त-ए-निगारे नदादा रखते हैं

    ब-रंग-ए-सब्ज़ा अज़ीज़ान-ए-बद-ज़बान यक-दस्त
    हज़ार तेग़-ए-ब-ज़हर-आब-दादा रखते हैं

    अदब ने सौंपी हमें सुर्मा-साइ-ए-हैरत
    ज़-बन-ए-बस्ता-ओ-चश्म-ए-कुशादा रखते हैं
    Read Full
    Mirza Ghalib
    न गुल-ए-नग़्मा हूँ न पर्दा-ए-साज़
    मैं हूँ अपनी शिकस्त की आवाज़

    तू और आराइश-ए-ख़म-ए-काकुल
    मैं और अंदेशा-हा-ए-दूर-दराज़

    लाफ़-ए-तमकीं फ़रेब-ए-सादा-दिली
    हम हैं और राज़-हा-ए-सीना-गुदाज़

    हूँ गिरफ़्तार-ए-उल्फ़त-ए-सय्याद
    वर्ना बाक़ी है ताक़त-ए-परवाज़

    वो भी दिन हो कि उस सितमगर से
    नाज़ खींचूँ बजाए हसरत-ए-नाज़

    नहीं दिल में मिरे वो क़तरा-ए-ख़ूँ
    जिस से मिज़्गाँ हुई न हो गुल-बाज़

    ऐ तिरा ग़म्ज़ा यक-क़लम-अंगेज़
    ऐ तिरा ज़ुल्म सर-ब-सर अंदाज़

    तू हुआ जल्वा-गर मुबारक हो
    रेज़िश-ए-सज्दा-ए-जबीन-ए-नियाज़

    मुझ को पूछा तो कुछ ग़ज़ब न हुआ
    मैं ग़रीब और तू ग़रीब-नवाज़

    'असद'-उल्लाह ख़ाँ तमाम हुआ
    ऐ दरेग़ा वो रिंद-ए-शाहिद-बाज़
    Read Full
    Mirza Ghalib
    नफ़स न अंजुमन-ए-आरज़ू से बाहर खींच
    अगर शराब नहीं इंतिज़ार-ए-साग़र खींच

    कमाल-ए-गर्मी-ए-सई-ए-तलाश-ए-दीद न पूछ
    ब-रंग-ए-ख़ार मिरे आइने से जौहर खींच

    तुझे बहाना-ए-राहत है इंतिज़ार ऐ दिल
    किया है किस ने इशारा कि नाज़-ए-बिस्तर खींच

    तिरी तरफ़ है ब-हसरत नज़ारा-ए-नर्गिस
    ब-कोरी-ए-दिल-ओ-चश्म-ए-रक़ीब साग़र खींच

    ब-नीम-ग़म्ज़ा अदा कर हक़-ए-वदीअत-ए-नाज़
    नियाम-ए-पर्दा-ए-ज़ख़्म-ए-जिगर से ख़ंजर खींच

    मिरे क़दह में है सहबा-ए-आतिश-ए-पिन्हाँ
    ब-रू-ए-सुफ़रा कबाब-ए-दिल-ए-समंदर खींच

    न कह कि ताक़त-ए-रुस्वाई-ए-विसाल नहीं
    अगर यही अरक़-ए-फ़ित्ना है मुकर्रर खींच

    जुनून-ए-आइना मुश्ताक़-ए-यक-तमाशा है
    हमारे सफ़्हे पे बाल-ए-परी से मिस्तर खींच

    ख़ुमार-ए-मिन्नत-ए-साक़ी अगर यही है 'असद'
    दिल-ए-गुदाख़्ता के मय-कदे में साग़र खींच
    Read Full
    Mirza Ghalib
    हुस्न ग़म्ज़े की कशाकश से छुटा मेरे बा'द
    बारे आराम से हैं अहल-ए-जफ़ा मेरे बा'द

    मंसब-ए-शेफ़्तगी के कोई क़ाबिल न रहा
    हुई माज़ूली-ए-अंदाज़-ओ-अदा मेरे बा'द

    शम्अ' बुझती है तो उस में से धुआँ उठता है
    शो'ला-ए-इश्क़ सियह-पोश हुआ मेरे बा'द

    ख़ूँ है दिल ख़ाक में अहवाल-ए-बुताँ पर या'नी
    उन के नाख़ुन हुए मुहताज-ए-हिना मेरे बा'द

    दर-ख़ुर-ए-अर्ज़ नहीं जौहर-ए-बेदाद को जा
    निगह-ए-नाज़ है सुरमे से ख़फ़ा मेरे बा'द

    है जुनूँ अहल-ए-जुनूँ के लिए आग़ोश-ए-विदा'अ
    चाक होता है गरेबाँ से जुदा मेरे बा'द

    कौन होता है हरीफ़-ए-मय-ए-मर्द-अफ़गन-ए-इश्क़
    है मुकर्रर लब-ए-साक़ी पे सला मेरे बा'द

    ग़म से मरता हूँ कि इतना नहीं दुनिया में कोई
    कि करे ताज़ियत-ए-मेहर-ओ-वफ़ा मेरे बा'द

    आए है बेकसी-ए-इश्क़ पे रोना 'ग़ालिब'
    किस के घर जाएगा सैलाब-ए-बला मेरे बा'द

    थी निगह मेरी निहाँ-ख़ाना-ए-दिल की नक़्क़ाब
    बे-ख़तर जीते हैं अरबाब-ए-रिया मेरे बा'द

    था मैं गुलदस्ता-ए-अहबाब की बंदिश की गियाह
    मुतफ़र्रिक़ हुए मेरे रुफ़क़ा मेरे बा'द
    Read Full
    Mirza Ghalib
    सरापा रेहन-इश्क़-ओ-ना-गुज़ीर-उल्फ़त-हस्ती
    इबादत बर्क़ की करता हूँ और अफ़्सोस हासिल का

    ब-क़द्र-ए-ज़र्फ़ है साक़ी ख़ुमार-ए-तिश्ना-कामी भी
    जो तू दरिया-ए-मै है तो मैं ख़म्याज़ा हूँ साहिल का

    ज़ि-बस खूँ-गश्त-ए-रश्क-ए-वफ़ा था वहम बिस्मिल का
    चुराया ज़ख़्म-हा-ए-दिल ने पानी तेग़-ए-क़ातिल का

    निगाह-ए-चश्म-ए-हासिद वाम ले ऐ ज़ौक़-ए-ख़ुद-बीनी
    तमाशाई हूँ वहदत-ख़ाना-ए-आईना-ए-दिल का

    शरर-फ़ुर्सत निगह सामान-ए-यक-आलम चराग़ाँ है
    ब-क़द्र-ए-रंग याँ गर्दिश में है पैमाना महफ़िल का

    सरासर ताख़तन को शश-जिहत यक-अर्सा जौलाँ था
    हुआ वामांदगी से रह-रवाँ की फ़र्क़ मंज़िल का

    मुझे राह-ए-सुख़न में ख़ौफ़-ए-गुम-राही नहीं ग़ालिब
    असा-ए-ख़िज़्र-ए-सहरा-ए-सुख़न है ख़ामा बे-दिल का
    Read Full
    Mirza Ghalib

Similar Writers

our suggestion based on Mirza Ghalib

Similar Moods

As you were reading Religion Shayari Shayari