har ik jhonka nukeela ho gaya hai | हर इक झोंका नुकीला हो गया है

  - Mohammad Alvi

हर इक झोंका नुकीला हो गया है
फ़ज़ा का रंग नीला हो गया है

अभी दो चार ही बूँदें गिरी हैं
मगर मौसम नशीला हो गया है

करें क्या दिल उसी को माँगता है
ये साला भी हटीला हो गया है

ख़बर क्या थी कि नेकी बाँझ होगी
बदी का तो क़बीला हो गया है

ख़ुदा रक्खे जवानी आ गई है
गुनह बाँका-सजीला हो गया है

न जाने छत पे क्या देखा था 'अल्वी'
बेचारा चाँद पीला हो गया है

  - Mohammad Alvi

Gunaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Mohammad Alvi

As you were reading Shayari by Mohammad Alvi

Similar Writers

our suggestion based on Mohammad Alvi

Similar Moods

As you were reading Gunaah Shayari Shayari