टॉप 20 Dua Shayari

Dua shayari reflects the beauty of heartfelt prayers, blessings, and silent wishes for loved ones. It captures the emotions of asking from Khuda, hoping for mercy, and sending positivity through words. Whether for love, life, or healing, these lines bring sukoon and spiritual connection.

मैं क्या करूँँ मेरे क़ातिल न चाहने पर भी तेरे लिए मेरे दिल से दुआ निकलती है — Ahmad Faraz
चूम कर ख़त्म कर दे दर्द मिरा काम क्या लूँ दवा दुआ से मैं — Lokesh Singh
बे-दर्द ज़माने में दुआ किस को चाहिए सब माँगते हैं दर्द, दवा किस को चाहिए — Abhishek Bhadauria 'Abhi'
उम्र भर जिस ने न माँगा हो ख़ुदा से कुछ भी उस ने बस तुम से मोहब्बत की दुआ माँगी है — Shadab Asghar
मता-ए-जान दुआ माँगती है रो-रो कर मेरे इलाही 'शजर' को मेरा नसीब बना — Shajar Abbas
दरवाज़े पर दस्तक देने से पहले मेरे हाथ दुआ में ख़ुद उठ जाते हैं — Tanoj Dadhich
तिरा दिल मुस्कुराएगा दुआ है हमें भी तो भरोसा है ख़ुदा पर — Meem Alif Shaz
मुझ पे पड़ती नहीं बलाओं की धूप सर पे साया-फ़िगन है माँ की दुआ — Amaan Haider
हाए कोई दवा करो हाए कोई दुआ करो हाए जिगर में दर्द है हाए जिगर को क्या करूँँ — Hafeez Jalandhari
माँ की दुआ न बाप की शफ़क़त का साया है आज अपने साथ अपना जनम दिन मनाया है — Anjum Saleemi
ये मुसलसल बिछड़ते जाते है बद-दुआ है वफ़ा निगारों को — Sandeep kuthe
सुना है उस की शादी हो गई है अब दुआ ने दम तोड़ा है बीस साल में — A R Sahil "Aleeg"
दुआ करना हमारे हक़ में जब मर जाएँ ऐ लोगों कि अब तो ख़्वाब में क़ब्रों की तन्हाई रुलाती है — shahnawaaz khan
ख़ुदा बस यही इक दुआ है हमारी हमारे दिलो को तू मासूम रखना — "Nadeem khan' Kaavish"
दुआ को हाथ उठाते हुए लरज़ता हूँ कभी दुआ नहीं माँगी थी माँ के होते हुए — Iftikhar Arif