bas bebasi kii aanch pe parkha gaya hooñ main | बस बेबसी की आँच पे परखा गया हूँ मैं

  - Manmauji

बस बेबसी की आँच पे परखा गया हूँ मैं
रख ज़ीस्त तेरी नौकरी उकता गया हूँ मैं

सफ़हे के हाशिए पे हूँ ला-हल पड़ा हुआ
उलझा हुआ सवाल था टाला गया हूँ मैं

पहचान लेते हैं मुझे लाखों की भीड़ में
यानी कि हादसात को रास आ गया हूँ मैं

घर की ज़रूरतों ने अता की है बे-घरी
निकला नहीं हूँ घर से निकाला गया हूँ मैं

  - Manmauji

Ghar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Manmauji

As you were reading Shayari by Manmauji

Similar Writers

our suggestion based on Manmauji

Similar Moods

As you were reading Ghar Shayari Shayari