दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिला

लेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला

फिर उँगलियों को ख़ूँ में डुबोना पड़ा हमें
जब हम को माँगने पे क़लम भी नहीं मिला

सच बोलने की राह में तन्हा हमीं मिले
इस रास्ते में शैख़-ए-हरम भी नहीं मिला

मैं ने तो सारी उम्र निभाई है दोस्ती
वो मुझ से खा के मेरी क़सम भी नहीं मिला

दिल को ख़ुशी भी हद से ज़ियादा नहीं मिली
कासे के ए'तिबार से ग़म भी नहीं मिला

— Munawwar Rana

More by Munawwar Rana

Other ghazal from the same pen

See all from Munawwar Rana →

Mahatma Gandhi Shayari Collection

Shers of mahatma gandhi shayari collection.

All Mahatma Gandhi Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling