mohabbat laazmi hai maanta hooñ | मोहब्बत लाज़मी है मानता हूँ

  - Nadeem Bhabha

मोहब्बत लाज़मी है मानता हूँ
मगर हम-ज़ाद अब मैं थक गया हूँ

तुम्हारा हिज्र काँधे पर रखा है
न जाने किस जगह मैं जा रहा हूँ

मिरी पहली कमाई है मोहब्बत
मोहब्बत जो तुम्हें मैं दे चुका हूँ

मिरे चारों तरफ़ इक शोर सा है
मगर फिर भी यहाँ तन्हा खड़ा हूँ

कोई तो हो जो मेरे दर्द बाँटे
मुसलसल हिज्र का मारा हुआ हूँ

मोहब्बत, हिज्र, नफ़रत मिल चुकी है
मैं तक़रीबन मुकम्मल हो चुका हूँ

  - Nadeem Bhabha

Masti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nadeem Bhabha

As you were reading Shayari by Nadeem Bhabha

Similar Writers

our suggestion based on Nadeem Bhabha

Similar Moods

As you were reading Masti Shayari Shayari