ज़हर देता है कोई कोई दवा देता है

जो भी मिलता है मिरा दर्द बढ़ा देता है

किसी हमदम का सर-ए-शाम ख़याल आ जाना
नींद जलती हुई आँखों की उड़ा देता है

प्यास इतनी है मेरी रूह की गहराई में
अश्क गिरता है तो दामन को जला देता है

किस ने माज़ी के दरीचों से पुकारा है मुझे
कौन भूली हुई राहों से सदा देता है

वक़्त ही दर्द के काँटों पे सुलाए दिल को
वक़्त ही दर्द का एहसास मिटा देता है

'नक़्श' रोने से तसल्ली कभी हो जाती थी
अब तबस्सुम मिरे होंटों को जला देता है

— Naqsh Lyallpuri

More by Naqsh Lyallpuri

Other ghazal from the same pen

See all from Naqsh Lyallpuri →

Heartfelt Aah Shayari

Shers of heartfelt aah.

All Heartfelt Aah Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling