निय्यत-ए-शौक़ भर न जाए कहीं

तू भी दिल से उतर न जाए कहीं

आज देखा है तुझ को देर के ब'अद
आज का दिन गुज़र न जाए कहीं

न मिला कर उदास लोगों से
हुस्न तेरा बिखर न जाए कहीं

आरज़ू है कि तू यहाँ आए
और फिर उम्र भर न जाए कहीं

जी जलाता हूँ और सोचता हूँ
राएगाँ ये हुनर न जाए कहीं

आओ कुछ देर रो ही लें 'नासिर'
फिर ये दरिया उतर न जाए कहीं

— Nasir Kazmi

More by Nasir Kazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Nasir Kazmi →

Udas Shayari

Shers of udas.

All Udas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling