मुझे उम्मीद है कोईं सितम से अब बचाएगा
बताओ कौन आख़िर इस भरम से अब बचाएगा
बड़ी मेहनत लगी है यार ये फंदा लगाने में
बुरा होगा अगर वो एकदम से अब बचाएगा
हमें ये लग रहा है के हमारा हो गया है वो
ख़ुदा सहरा को पानी के वहम से अब बचाएगा
मुझे शिकवा नहीं है यार मेरे डूबने का, पर
मुझे हर पल लगा के तू क़सम से अब बचाएगा
— Nawaaz















