उस के होंठों की तस्वीर जहाँ जहाँ बनी
उस उस जगहा पे फूल खिले वादियाँ बनी
उस ने जो साँस छोड़ दी ओ-ज़ोन बन गया
उस ने जो आँख बंद की तो कहकशाँ बनी
अव्वल अव्वल ईजाद हुआ इश्क़ ख़ुदा से
फिर उस के बा'द इस जहाँ में रस्सियाँ बनी
उस ने छोड़ दिया, पर मिरा ख़याल भी रखा
या'नी के आँधियाँ दियों की पासबां बनी
स्कैच को बनाते वक़्त हम उदास थे बहुत
सो शकल हमारी देख कर उदासियाँ बनी
— Nawaaz















