jise dekhte hi khumaari lage | जिसे देखते ही ख़ुमारी लगे

  - Nida Fazli

जिसे देखते ही ख़ुमारी लगे
उसे 'उम्र सारी हमारी लगे

उजाला सा है उस के चारों तरफ़
वो नाज़ुक बदन पाँव भारी लगे

वो ससुराल से आई है माइके
उसे जितना देखो वो प्यारी लगे

हसीन सूरतें और भी हैं मगर
वो सब सैकड़ों में हज़ारी लगे

चलो इस तरह से सजाएँ उसे
ये दुनिया हमारी तुम्हारी लगे

उसे देखना शेर-गोई का फ़न
उसे सोचना दीन-दारी लगे

  - Nida Fazli

Hunar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nida Fazli

As you were reading Shayari by Nida Fazli

Similar Writers

our suggestion based on Nida Fazli

Similar Moods

As you were reading Hunar Shayari Shayari